लुधियानाः जिले के ढंडारी खुर्द दुर्गा कॉलोनी गली नंबर एक में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। आम कार्यकर्ता के घर के बाहर से चोर बाइक लेकर फरार हो गया। घटना देर रात 10.30 बजे हुई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि देर रात 2 चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए राजीव पांडे ने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठाए।
पीड़ित ने कहाकि कुछ दिनों पहले नाबालिग से स्नेचिंग मामले में आरोपी को काबू करके पुलिस के हवाले किया था। आरोप है कि पुलिस ने दोषी को छोड़ दिया। वहीं अब घर के बाहर से बाइक चोरी के मामले में पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि इलाके में क्राइम सहित अन्य घटनाएं हो रही है और पुलिस घटनाओं पर नकेल नहीं कस पा रही। इस दौरान बच्चा चोरी की घटना का भी पांडे ने जिक्र करते हुए पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े किए है। वहीं महिला ने कहाकि खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग छत पर चले गए।
इस दौरान घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार 2 व्यक्ति गली में घूम रहे थे और उसके बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि गली में कोई पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं हो रही। वहीं जितेंद्र ने कहाकि देर रात 2 व्यक्ति गली में आए और बाइक देखकर चले गए। जिसके बाद दोनों दोबारा आए और 10.29 मिनट पर बाइक लेकर फरार हो गए। जितेंद्र ने कहाकि उसके घर के घुसकर बाइक को जलाया गया, लेकिन उसकी शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। परिवार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई गई है।

