लुधियानाः पंजाब सरकार ने बुधवार को 2009 बैच के IPS अधिकारी और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का तबादला कर दिया। उनकी जगह अब 2010 बैच के IPS अधिकारी सतिंदर सिंह को नियुक्त किया गया है, जिन्होंने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। आपको बता दें इससे पहले सतिंदर सिंह जालंधर में सेवाएं दे रहे थे।
नए CP सतिंदर सिंह इससे पहले लुधियाना रेंज के DIG रह चुके हैं। वह बॉर्डर रेंज के DIG और अमृतसर ग्रामीण (रूरल) के SSP के तौर पर भी काम कर चुके हैं। सतिंदर नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह से काफी जुड़े हुए हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पत्रकारों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है। साथ ही उन्होंने लुधियाना के लोगों से सहयोग की अपील की ताकि नशा और क्राइम को फ्री किया जाए।

