Internationalमेलोनी सरकार का नया कानूनः स्कूलों में बुर्का बैन, 30% तक ही...

मेलोनी सरकार का नया कानूनः स्कूलों में बुर्का बैन, 30% तक ही विदेशी बच्चों का एडमिशन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इटलीः इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब को प्रतिबंध कर दिया है। इसके अलावा प्रथम वर्ष की कक्षाओं में विदेशी मूल के छात्रों की संख्या अधिकतम 30 प्रतिशत तक सीमित कर दी गई है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने संसद में इस शिक्षा सुधार कानून को पास कराने में सफलता हासिल की है।

चैंबर ऑफ डेप्युटीज में इस विधेयक के पक्ष में 142 और विरोध में 112 वोट पड़े, जबकि चार सदस्य मतदान से दूर रहे। इससे पहले 20 नवंबर को सीनेट ने भी इसे पारित कर दिया था। विपक्षी दलों ने इस कानून को भेदभावपूर्ण बताते हुए सदन में स्कूल में कोई भी विदेशी नहीं है, लिखे पोस्टर लहराकर कड़ा विरोध जताया।

डेक्रेटो स्कुओला के नाम से जाना जाने वाला यह कानून 30 सितंबर, 2026 के अध्यादेश संख्या 170 का हिस्सा है। नए नियमों के तहत छात्राओं को स्कूल परिसर में बुर्का या नकाब पहनने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, बाल और गर्दन ढकने वाले हिजाब पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर 200 से 1,000 यूरो तक के जुर्माने का प्रावधान है। नाबालिग छात्रों के मामले में उनके माता-पिता से वसूला जाएगा।

शैक्षणिक सत्र 2027-28 से प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल की शुरुआती कक्षाओं में उन विदेशी छात्रों की संख्या 30 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकेगी जिन्हें इतालवी भाषा का पर्याप्त ज्ञान नहीं है। जो छात्र पहले ही इतालवी भाषा सीख चुके हैं या इटली के स्कूलों में तय वर्षों तक पढ़ाई कर चुके हैं उन पर यह सीमा लागू नहीं होगी।

जिन विदेशी माता-पिता को इतालवी भाषा न आने के कारण उनके बच्चों को शिक्षा प्रणाली में घुलने-मिलने में कठिनाई हो रही है, उनके लिए सरकार मुफ्त इतालवी भाषा पाठ्यक्रम शुरू करेगी। इस कानून का बचाव करते प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा था कि यह स्वीकार्य नहीं है कि इतालवी कक्षाओं में खुद इटली के बच्चे अल्पसंख्यक बनकर हाशिए पर महसूस करें। मेलोनी ने आलोचकों पर निशाना साधते कहा कि बिना भाषा और नियमों के एकीकरण की बात करना उन लोगों का सुविधाजनक झूठ है जो अपने बच्चों को ऐसे स्कूलों में भेजते हैं जहां यह समस्या मौजूद ही नहीं है। आपको बता दें कि 2010 में भी तत्कालीन शिक्षा मंत्री मारियास्टेला गेलमिनी ने 30 प्रतिशत सीमा का परिपत्र जारी किया था, लेकिन स्थानीय जनसांख्यिकीय परिस्थितियों के कारण वह पूरी तरह लागू नहीं हो सका था।

इटली के अलावा यूरोप के कई अन्य देशों में ऐसे प्रतिबंध हैं। फ्रांस और बेल्जियम ने 2011 में ही सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढकने पर देशव्यापी प्रतिबंध लगा दिया था। बुल्गारिया ने 2016 में और नीदरलैंड ने 2019 में शैक्षणिक और सरकारी संस्थानों में पूरे चेहरे के नकाब पर रोक ला दिया। वहीं, ऑस्ट्रिया ने अक्टूबर 2017 के मास्क-रोधी कानून के बाद सितंबर 2026 से स्कूलों में 14 वर्ष तक की लड़कियों के सिर ढकने पर भी पाबंदी लागू की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: कत्ल केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ADCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के भार्गव कैंप इलाके में दिनदहाड़े...

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मियों के पगड़ी पहनने और हिजाब पर लगाई रोक

ओटावा: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के...

Jalandhar News: सड़क हादसों को लेकर Highway पर लगे जागरूकता बोर्ड, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते...

मथुरा में नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा करने पहुंचे Anant Ambani, हुए भावुक, देखें वीडियो

नई दिल्ली: देश के मशहूर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज...

Jalandhar News: कत्ल केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ADCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के भार्गव कैंप इलाके में दिनदहाड़े चाकू से हमला करने की घटना को लेकर एडीसीपी माधवी...

ऊना में बाल विवाह उन्मूलन एवं सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह उन्मूलन के प्रति किया जागरूक ऊना (सुशील पंडित): अंतरराष्ट्रीय बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के...

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मियों के पगड़ी पहनने और हिजाब पर लगाई रोक

ओटावा: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के हिजाब, पगड़ी और क्रॉस जैसे धार्मिक निशान पहनने पर रोक...

Jalandhar News: सड़क हादसों को लेकर Highway पर लगे जागरूकता बोर्ड, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते हुए, गोराया की 'रोड सेफ्टी फोर्स' टीम ने गोराया से...