Internationalसुबह-सुबह लगे भूकंप के तेज झटके

सुबह-सुबह लगे भूकंप के तेज झटके

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः अफगानिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर आया। इसकी गहराई जमीन से 117 किलोमीटर नीचे थे। इस भूकंप का केंद्र 34.522 उत्तरी अक्षांश और 70.636 पूर्वी देशांतर पर था। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

अफगानिस्तान पिछले कुछ वर्षों में कई शक्तिशाली भूकंपों की त्रासदी झेल चुका है। हिंदुकुश क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां लगातार दर्ज की जाती रही हैं। हाल ही में हिंदुकुश पर्वतीय क्षेत्र में 25 अक्टूबर की रात को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र जमीन से करीब 110 किलोमीटर की गहराई में था। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने शुरुआती आकलन में भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 5.2 कर दिया गया।

वहीं, मार्च 2026 में भी इसी क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। वर्ष 2025 में भी हिंदुकुश क्षेत्र में कई बार धरती कांपी थी। हालिया बड़ी त्रासदियों में अगस्त 2025 के पूर्वी क्षेत्र का भूकंप शामिल है। 31 अगस्त को 6.0 तीव्रता के भूकंप ने कुनार और नंगरहार प्रांतों में भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में दो हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग घायल हुए। कई गांवों में मकान ढह गए थे। पहाड़ी इलाकों में सड़क संपर्क बाधित होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य भी प्रभावित हुए थे।

अक्टूबर 2023 में पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में कई शक्तिशाली भूकंप आए थे। 7 अक्टूबर को 6.3 तीव्रता के भूकंप के बाद 11 और 15 अक्टूबर को भी तेज झटके दर्ज किए गए थे। इन घटनाओं में हजारों लोगों की मौत हुई और बड़ी संख्या में घर नष्ट हो गए थे। वहीं, अक्टूबर 2015 में हिंदुकुश क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसके झटके पाकिस्तान और भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए थे।

बार-बार आने वाले भूकंपों के पीछे अफगानिस्तान की भौगोलिक स्थिति एक प्रमुख कारण है। यह क्षेत्र भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के बीच सक्रिय भूगर्भीय क्षेत्र में स्थित है। इन प्लेट्स की हलचल से धरती के भीतर ऊर्जा जमा होती है, जो भूकंप के रूप में बाहर निकलती है। भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है। 7.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को आमतौर पर विनाशकारी माना जाता है, 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: कत्ल केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ADCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के भार्गव कैंप इलाके में दिनदहाड़े...

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मियों के पगड़ी पहनने और हिजाब पर लगाई रोक

ओटावा: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के...

Jalandhar News: सड़क हादसों को लेकर Highway पर लगे जागरूकता बोर्ड, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते...

मथुरा में नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा करने पहुंचे Anant Ambani, हुए भावुक, देखें वीडियो

नई दिल्ली: देश के मशहूर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज...

Jalandhar News: कत्ल केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ADCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के भार्गव कैंप इलाके में दिनदहाड़े चाकू से हमला करने की घटना को लेकर एडीसीपी माधवी...

ऊना में बाल विवाह उन्मूलन एवं सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह उन्मूलन के प्रति किया जागरूक ऊना (सुशील पंडित): अंतरराष्ट्रीय बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के...

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मियों के पगड़ी पहनने और हिजाब पर लगाई रोक

ओटावा: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के हिजाब, पगड़ी और क्रॉस जैसे धार्मिक निशान पहनने पर रोक...

Jalandhar News: सड़क हादसों को लेकर Highway पर लगे जागरूकता बोर्ड, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते हुए, गोराया की 'रोड सेफ्टी फोर्स' टीम ने गोराया से...