मोहाली: सेक्टर-79 और फेज-11 में फायरिंग के मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रविंदर काली को प्रोडक्शन वारंट पर लाई।
पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इसी गैंग के दो अन्य सदस्यों हर्षप्रीत सिंह और मनमीत सिंह को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को मोहाली कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें आगे की पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रिमांड के दौरान फायरिंग की घटना में इस्तेमाल हथियारों और गैंग मे काम करने वाले अन्य साथियों के बारे में अहम खुलासे होने की संभावना है।

