जालंधर (ens): पंजाब में सिविल डिफेंस की मुस्तैदी और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रात 8 बजे राज्य के सभी जिलों में ‘एयर रेड’ और ‘ब्लैकआउट’ की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर राज्यव्यापी अभ्यास की शुरुआत में उतार-चढ़ाव वाली तेज आवाज में सायरन बजाए गए।
मॉक ड्रिल के दौरान जिलों के डिप्टी कमिश्नरों की ओर से निर्धारित इलाकों में ब्लैकआउट किया गया। इन क्षेत्रों के निवासियों को निर्देश भी दिए गये कि लोग अभ्यास के दौरान अपने घरों और दफ्तरों की ज्यादातर लाइटें बंद रखें। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखा गया। अभ्यास की समाप्ति पर लगातार सायरन बजाकर ‘ऑल क्लियर’ का संकेत दिया गया।

