Unaऊना में 27 नवंबर को होगी एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

ऊना में 27 नवंबर को होगी एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ITI ऊना में होगा अभ्यास, सहायक आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

ऊना,सुशील पंडित: ऊना में नागरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से 27 नवंबर को एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत होने वाला यह अभ्यास राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना, पीर निगाह रोड के नजदीक दोपहर 2 बजे शुरू होगा। यह जानकारी सहायक आयुक्त विनय मोदी ने संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी जारी करने, ब्लैकआउट व्यवस्था, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, खोज एवं बचाव तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़ी गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा।

इसमें नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, होमगार्ड जवानों, एनसीसी कैडेट्स तथा संबंधित विभागों एवं हितधारकों की भागीदारी रहेगी। अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

सहायक आयुक्त ने आमजन से अपील की कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और इसे नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए आयोजित अभ्यास के रूप में लें। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना है।

बैठक में नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, महाप्रबंधक आईएसबीटी ऊना प्रवेश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य विभाग पीएस राणा, प्रशिक्षण समन्वयक आपदा प्रबंधन ऊना राजन शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आज हरियाणा विधानसभा के संविधान दिवस एवं...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि वर्ष 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी...