तिरुपत्थुर: तिरुपथुर जिले में जोलारपेट्टई के पास पलनानकुप्पम कूट रोड पर एक चौंकाने वाला सड़क हादसा हुआ है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, तेज़ रफ़्तार मालवाहक वाहन सड़क किनारे खड़े पपीते के पेड़ से जा टकरा गया। मिली जानकारी के अनुसार सुधाकर नाम का एक व्यक्ति मालवाहक गाड़ी चला रहा था। पलनानकुप्पम इलाके में अचानक वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया और गाड़ी सीधे सड़क किनारे लगे पुलिस बैरिकेड से जा टकरा गई।
View this post on Instagram
टक्कर इतनी जोरदार थी कि भारी-भरकम लोहे का बैरिकेड हवा में उछलकर सड़क के दूसरी तरफ (विपरीत दिशा से) आ रही दो स्कूटी सवार महिलाओं पर जा गिरा। बैरिकेड गिरने से शकीला नाम की महिला सहित दोनों महिलाएं स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिर गईं। गनीमत यह रही कि उस समय पीछे से कोई दूसरा भारी वाहन नहीं आ रहा था, जिसके चलते दोनों महिलाओं की जान बाल-बाल बच गई। इस हादसे का डरा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था और इस तरह के बैरिकेड्स की स्थिति को लेकर चिंता जताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि वाहन की जैसे ही बैरिकेड से टक्कर होती है तो वह सड़क से दूसरे किनारे एक्टिवा पर जा रही महिला के आगे गिर जाता है। हालांकि महिला ने अचानक ब्रेक लगा ली और बड़े हादसे से बच गई। लेकिन इस दौरान महिला के साथ आ रही अन्य एक्टिवा सवार महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। जिसके बाद लोगों की मदद से उसे सड़क से उठाया गया। हादसे में महिला को मामूली चोटें आई है। इस घटना के दौरान दोनों एक्टिवा सवार बड़े जानलेवा हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं।

