फिरोजपुर: जिले में बढ़ती गुंडागर्दी की घटनाओं के ताजा मामले की बात करें तो यह फरीदकोट रोड स्थित नवां पुरबा से सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, गांव के कुछ निवासियों के साथ उनका पुरानी दुश्मनी के कारण विवाद चल रहा था। ऐसे में बीती रात उनके घर में रात्रि जागरण चल रहा था। जहां जागरण के दौरान विपक्षियों ने आकर उनके कार्यक्रम में खलल डालना शुरू कर दिया।
इस दौरान घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। परिवार के अनुसार 7 से 8 हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। वहीं इस घटना को लेकर चल रहे जागरण में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। और लोग इधर-उधर भागने लगे। आरोपियों ने गाड़ी में बुरी तरह से तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि उनके द्वारा 112 नंबर पर फोन करके घटना की सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि परिवार की मांग है कि उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है और करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना की शिकायत परिवार ने संबंधित थाने में दे दी है। परिवार ने मांग की है कि हमला करने आए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

