JalandharPunjab News: 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादलें, जालंधर के कमिशनर...

Punjab News: 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादलें, जालंधर के कमिशनर बनें गुरप्रीत भुल्लर, देखें लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से 31 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी आदेशों के अनुसार पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह की जगह अमृतसर बॉर्डर रेंज के आईजी गुरप्रीत भुल्लर को जालंधर पुलिस कमिशनर के पद पर तैनात किया गया। एडीजीपी नौनिहाल सिंह को स्टेट आर्म्ड पुलिस जालंधर कैंट में तैनात किया गया। इसी तरह डीआईजी नवीन सिंगला की जगह पर आईजीपी नीलांबरी को जालंधर में तैनात किया गया।

वहीं लुधियाना के पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा को डीआईजी रोपड़ रेंज भेजा गया। जालंधर के पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह को लुधियाना में स्वप्न शर्मा की जगह लगाया गया। वहीं कुलदीप सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। हरमनबीर सिंह को बॉर्डर रेंज अमृतसर का डीआईजी और स्वपन शर्मा को रोपड़ रेंज का डीआईजी लगाया गया है।

इसके अलावा नवीन सिंगला को फरीदकोट रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है। हरजीत सिंह को बठिंडा रेंज का डीआईजी, स्नेहदीप शर्मा को फिरोजपुर रेंज का डीआईजी और अमनीत कोंडल को पटियाला रेंज का डीआईजी बनाया गया है। डॉ. नानक सिंह को टेक्निकल सर्विसेज चंडीगढ़ में डीआईजी और गुरमीत सिंह चौहान को प्रोविजनिंग चंडीगढ़ में डीआईजी के पद पर तैनात किया गया है।

इसी के साथ सुरेंद्र लांबा को संगरूर, चरणजीत सिंह को लुधियाना देहाती, रवजोत ग्रेवाल को विजिलेंस ब्यूरो एसएएस नगर, अंकुर गुप्ता को फरीदकोट और अश्विनी गोत्याल को फिरोजपुर का एसएसपी लगाया गया है। वहीं वत्सला गुप्ता को एसबीएस नगर, डॉ. प्रज्ञा जैन को अमृतसर देहाती, तुषार गुप्ता को गुरदासपुर, अजय गांधी को तरनतारन और मनिंदर सिंह को रोपड़ का एसएसपी बनाया गया है। भूपिंदर सिंह को मलेरकोटला और हरकमलप्रीत सिंह खख को जालंधर देहाती का एसएसपी नियुक्त किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों की सेवाएं विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को...

Ajit Doval ने पड़ोसी देशों को दिया बड़ा मैसेज, बोले – ‘हिंद महासागर की सुरक्षा जरुरी है’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक...

Jalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदूमपुरा में लक्की ठाकुर कत्ल केस में...

विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

शिमला: शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुंबई में आयोजित तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 को संबोधित करते हुए...

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को अंजाम देने की साजिश समय रहते गार्ड की सतर्कता से...

केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50% फ्री बिजली रॉयल्टी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य...

Ajit Doval ने पड़ोसी देशों को दिया बड़ा मैसेज, बोले – ‘हिंद महासागर की सुरक्षा जरुरी है’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक मीटिंग के दौरान बताया कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र के...