चंडीगढ़ः पंजाब के गन्ना किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए गन्ने का दाम बढ़ाकर ₹431 प्रति क्विंटल कर दिया है। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि बढ़ाए गए दाम पूरे देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए, राज्य भर की चीनी मिलें 25 नवंबर 2026 से अपना काम शुरू कर देंगी।
हमारी सरकार हमारे किसानों (‘अन्नदाताओं’) की खुशहाली के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है कि उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य मिल सके। बता दें कि पंजाब में गन्ने का पिछला निर्धारित स्टेट एग्रीड प्राइस (SAP) ₹416 प्रति क्विंटल थी और 2026–27 पेराई सत्र के लिए नई दर को लेकर चर्चा व प्रस्ताव जारी हैं।
ऐसे में अब राज्य सरकार 2026–27 पेराई सत्र के लिए SAP में लगभग ₹15 की बढ़ोतरी कर इसे ₹431 प्रति क्विंटल कर दिया है, ताकि पड़ोसी राज्य हरियाणा की दर से अधिक मूल्य मिल सके। इससे पहले पंजाब सरकार ने गन्ने के SAP में ₹15 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर इसे ₹401 से बढ़ाकर ₹416 प्रति क्विंटल किया था। इसके अलावा जनवरी 2026 में निजी मिलों के किसानों के लिए ₹68.50 प्रति क्विंटल की सीधी सब्सिडी को मंजूरी दी गई थी।

