जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में आज हाउस बैठक रखी गई। इस बैठक में, सीवरेज सिस्टम, सड़कों की सफाई और सड़कों की मरम्मत जैसे जरूरी बुनियादी ढांचे के सुधारों के लिए मेयर विनीत धीर की ओर से 150 करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मेयर ने कहा कि बैठक काफी हद तक सुंचारू रूप से चली, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के कुछ विपक्षी सदस्यों ने बिना किसी ठोस कारण के बार-बार कार्यवाही में बाधा डाली।
उन्होंने कहा कि कुछ चंद लोग ही मीटिंग में बाधा डालते है। मेयर का कहना है कि उन्हें लगता है कि वे सामुदायिक विकास के लिए आवंटित की गई इतनी बड़ी धनराशि से परेशान थे। मेयर के अनुसार आप पार्टी के पार्षदों को मीटिंग में कम बोलने का मौका दिया गया। हालांकि विपक्षी नेताओं को मुद्दे रखने का अधिक मौका दिया गया। वहीं उन्होंने अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर बात करते हुए बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल (यूनियन सदस्यों से जुड़ी) के मामले को सुलझाया जा रहा है। दशकों की देरी के बाद, अब आधिकारिक दस्तावेजों और नियुक्ति फाइलों की बारीकी से जांच की जा रही है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे में सुधार एक निरंतर चलने वाली, दीर्घकालिक प्रक्रिया है, न कि कोई ऐसी योजना जो केवल आने वाले चुनावों पर निर्भर हो। अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई मंजूर की गई परियोजनाओं के लिए कागजी कार्रवाई और टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी और एक सप्ताह के भीतर आधिकारिक अनुरोध (रिक्वेस्ट) जारी कर दिए जाएंगे। मेयर के अनुसार कर्मियों में बैठकर मुद्दे को हल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 35 सालों में पहली बार 1196 कर्मियों की भर्ती की फाइल को पास करवाया गया। ऐसे में फाइल की मंजूरी को लेकर वह खुद 20 बार चंडीगढ़ दफ्तर जा चुके है। मेयर का कहना हैकि आगे भी आप पार्टी की सरकार आने वाली है और उस दौरान भी शहर के विकास के लिए काम किए जाएंगे।

