जालंधर, ENS: कैंट के मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी और सेठी टेलीकॉम के मालिक विनय सेठी का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विनय सेठी का पटेल अस्पताल में निधन हुआ। सेठी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर था और उसके 10 लाख फॉलोओवर्स थे। सेठी के निधन से व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सेठी के निधन से जालंधर कैंट के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है।
वह हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे और ग्राहकों को खरीददारी के साथ गिफ्ट के ऑफर देते रहते थे। बीते दिन गुरुपर्व पर भी विनय द्वारा दुकान पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर लगाई हुई थी। लेकिन देर रात अचानक उनके निधन की खबर आने पर शोक की लहर छा गई।

