JalandharJalandhar News: निगम दफ्तर में धरने पर बैठे कर्मी, हाउस बैठक में...

Jalandhar News: निगम दफ्तर में धरने पर बैठे कर्मी, हाउस बैठक में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नगर निगम में होने वाली हाउस बैठक से पहले कर्मियों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। दरअसल, नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल का मामला फिर गरमा गया। आज एक ग्रुप ने दोबारा हड़ताल करते हुए निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कूड़े से भरी गाड़ियों को नगर निगम मुख्यालय के सामने खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया, जिससे वहां आवाजाही प्रभावित हुई।

वहीं दूसरी ओर आज हाउस बैठक में भी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान पार्षद बंटी नीलकंठ ने नगर निगम के 4 मरले की जगह पर कब्जे को लेकर मुद्दा उठाया गया। इस दौरान मेयर विनीत धीर ने कहाकि जो भी शहर में कब्जे हुए है यह कांग्रेस सरकार के दौरान हुए थे। मेयर ने पार्षद से बैठक को राजनीतिक मुद्दा ना बनाने की अपील की है। उन्होंने कहाकि बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर बात की जाए।

जिसके बाद पार्षद द्वारा एक अन्य कालोनी के कब्जे को लेकर मुद्दा उठाया गया। इस दौरान बैठक में अचानक हंगामा उस समय होने लगा, जब आप पार्षद रोबिन लव द्वारा मामले को लेकर बात रखी गई। इस दौरान महिला पार्षद द्वारा जमकर हंगामा शुरू किया गया। जिसके बाद मेयर द्वारा सभी पार्षदों को शांत रहकर मुद्दों पर बात करने की अपील की गई। लेकिन देखते ही देखते पार्षदों द्वारा बैठक में काफी हंगामा किया गया। वहीं सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड के मुद्दों को लेकर बात रखने के लिए कहा गया। ऐसे में काफी देर तक हुए हंगामा होने के बाद सभी पार्षद बैठक से उठकर बाहर चले गए।

वहीं प्रदर्शनकारी मुलाजिमों ने निगम की दूसरी मंजिल (सेकंड फ्लोर) पर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए। इसके चलते बैठक में शामिल होने वाले पार्षदों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर नारेबाजी की। ऐसे में नगर निगम कर्मचारियों के बार-बार हड़ताल पर जाने से शहर के सफाई और अन्य निगम संबंधी कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। नगर निगम में हड़ताल और हाउस की बैठक से पहले हुए इस हंगामे ने एक बार फिर शहर की सियासत और निगम प्रशासन को चर्चा में ला दिया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: AAP Party के ब्लॉक प्रधान ने दिया इस्तीफा 

जालंधर: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम...

Jalandhar News: 24 घंटे के नरेंद्र थापर और महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 4 के...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक उपमुख्यमंत्री, देखें वीडियो

अमृतसर: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी आज सचखंड श्री...

ऊना पुलिस की मुस्तैदी से 16 घंटे में मिला लापता युवक, गलुआ चौक से सुरक्षित बरामद

मानसिक रूप से अस्वस्थ और बोलने-सुनने में असमर्थ 22...

Punjab News: पुलिस और CRPF टीम की घरों में दबिश

फिरोजपुर: भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए...

Jalandhar News: AAP Party के ब्लॉक प्रधान ने दिया इस्तीफा 

जालंधर: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को जालंधर वेस्ट में झटका लगा है। पार्टी...

Jalandhar News: 24 घंटे के नरेंद्र थापर और महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत हुए चर्चित हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए महज...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक उपमुख्यमंत्री, देखें वीडियो

अमृतसर: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी आज सचखंड श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे।...

ऊना पुलिस की मुस्तैदी से 16 घंटे में मिला लापता युवक, गलुआ चौक से सुरक्षित बरामद

मानसिक रूप से अस्वस्थ और बोलने-सुनने में असमर्थ 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने परिजनों के हवाले किया ऊना,सुशील पंडित:...