होशियारपुरः नसराला के पास इंटरनेशनल ट्रैक्टर फैक्टरी में तेंदुए के दिखने और रिहायशी व औद्योगिक इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिनमें हालिया रिपोर्टों में सोनालिका परिसर में तेंदुआ घुस गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद वन विभाग और एनिमल विभाग के सक्रिय हो गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कंपनी के संचालक ने कहाकि देर रात तेंदुआ दफ्तर के पास से गुजरता देखा गया।
मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू किया गया। वहीं सोनालिका कंपनी के कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऐसे में वन विभाग की टीम का कहना हैकि अभी तक तेंदुए के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद सुबह रेस्क्यू रोक दिया गया है।
हालांकि एनिमल विभाग टीम द्वारा तेंदुए को ढूंढने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज सुबह से तेंदुए को ढूंढने के लिए कोई शिफ्ट नहीं लगाई गई। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह किसी शिकार के कारण गलती से आ गया है। वहीं सोनालिका प्लांट में अभी किसी कर्मी को जाने नहीं दिया जा रहा है। सोनालिका में लगे सीसीटीवी कैमरे के अनुसार वह एक जगह घूमता हुआ दिखाई दिया है। लेकिन उसके बाद की तेंदुए की मुवमेंट का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
वहीं फैक्टरी के कर्मियों को छुट्टी कर दी गई है। फैक्ट्री के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आधी रात के आसपास सीसीटीवी कैमरों में एक तेंदुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दे दी गई। अलग-अलग विभागों की टीमें मौके पर मौजूद हैं और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। फैक्ट्री में शिफ्ट बदलने और कर्मचारियों की शिफ्ट खत्म होने के कारण, होशियारपुर-जालंधर रोड पर स्थित लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

