Punjab Govtभगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए...

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां तीन कर्मचारी यूनियनों और एक नंबरदार यूनियन के प्रतिनिधिमंडलों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। बैठकों के दौरान वित्त मंत्री ने प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। सांझा मुलाजिम मंच, पुड्डा की चिंताओं पर विचार करते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वित्त विभाग के विशेष सचिव को उनके मांग-पत्र का सहानुभूतिपूर्वक अध्ययन करने तथा पेंशन से संबंधित उनकी प्रमुख मांग का सर्वोत्तम संभव समाधान सुझाने के निर्देश दिए।

इनलिस्टमेंट आउटसोर्स तालमेल कमेटी और ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के साथ विचार-विमर्श के दौरान वित्त मंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी अधिकांश जायज मांगें पहले से ही विचाराधीन हैं और अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक विभागों को निर्देश दिया कि वे यूनियन प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनके मामलों की वर्तमान स्थिति से उन्हें नियमित रूप से अवगत करवाते रहें।

प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी सुनिश्चित करने के लिए हरपाल सिंह चीमा ने सभी प्रशासनिक विभागों को निर्देश दिए कि आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने के लिए पहले से निर्धारित श्रेणियों से संबंधित मामलों को जल्द से जल्द कार्मिक विभाग (पर्सोनल विभाग) के पास भेजा जाए, ताकि अधिकारियों की समिति समय पर निर्णय ले सके। उन्होंने विभागों को आगे निर्देश देते हुए कहा कि अधिनियम से संबंधित किसी भी आवश्यक स्पष्टीकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्मिक विभाग से संपर्क किया जाए, ताकि संबंधित कर्मचारियों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी या बाधा का सामना न करना पड़े। वित्त मंत्री ने नंबरदार यूनियन को भी आश्वासन दिया कि मान-भत्ते में वृद्धि से संबंधित उनकी मांग सरकार के विचाराधीन है और इस संबंध में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।

बैठकों के समापन पर वित्त मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इन बैठकों में सांझा मुलाजिम मंच, पुड्डा, पंजाब नंबरदार यूनियन, इनलिस्टमेंट आउटसोर्स तालमेल कमेटी और ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठकों के दौरान सांझा मुलाजिम मंच, पुड्डा की ओर से चरणजीत कौर, ममता शर्मा, महिंदर सिंह और दर्शन जिंदल; पंजाब नंबरदार यूनियन की ओर से गुरपाल सिंह समरा और रछपाल सिंह; इनलिस्टमेंट आउटसोर्स तालमेल कमेटी की ओर से वरिंदर सिंह मोमी, रमणदीप सिंह, पवनदीप सिंह, जगदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, हरजिंदर पाल सिंह, जसप्रीत सिंह और जतिंदर सिंह; जबकि ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा की ओर से बलिहार सिंह, रेशम सिंह, शेर सिंह, जगराओं सिंह, हरजीत सिंह, बलविंदर सिंह और हमीर सिंह ने अपने मुद्दे और चिंताएं रखीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महाविद्यालय बंगाणा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में...

राज्यपाल ने गुरु नानक देव जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गुरु नानक देव जयंती...

खेलों से चिट्टे के खिलाफ मुहिम, ऊना से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उपमंडलों में...

सोलन के पार्किंग संचालक सौरभ शर्मा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, डॉक्टर दंपति का नकदी से भरा बैग लौटाया

बैग में रखे थे 1.25 से 1.50 लाख रुपये और अन्य कीमती सामान, CCTV फुटेज व गाड़ी के नंबर...

महाविद्यालय बंगाणा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं समाज को...

राज्यपाल ने गुरु नानक देव जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय के लोगों...

भूमि विवाद में निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

ऊना,सुशील पंडित: हरोली तहसील के नंगल कलां में भूमि विवाद को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग...