Unaनशा सेवन की पुष्टि होने पर दो युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट...

नशा सेवन की पुष्टि होने पर दो युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशा सेवन करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने 19 सितंबर 2026 को गश्त के दौरान नंगल कलां में मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को नशे के संदेह में जांच के लिए रोका था। इसके बाद तीनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुलैहड़ में मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

पुलिस के अनुसार 22 नवंबर को प्राप्त आरएफएसएल रिपोर्ट और चिकित्सा अधिकारी की अंतिम राय में दो व्यक्तियों आयूब खान और शिव कुमार, दोनों निवासी तहसील हरोली, जिला ऊना के नमूनों में नशे के सेवन की पुष्टि हुई है।

जबकि तीसरे व्यक्ति के नमूने में नशे के सेवन की पुष्टि नहीं हुई। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला पुलिस ऊना ने आमजन से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि नशा बेचने वालों के साथ-साथ नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंजावर में युवक से गाली-गलौच और मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित:  पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर में...

पत्थरों से लदे ट्रक की मिनीबस से टक्कर, 7 लोगों की मौत

लौहारः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को पत्थरों...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत

बठिंडाः तलवंडी साबो मौड़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क...

बनखंडेश्वर मंदिर के पास पुलिस ने बाइक सवार से पकड़ा 6.37 ग्राम चिट्टा, एक गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में नशे के खिलाफ चलाए...

Punjab News: 17.5 किलो हेरोइन सहित बाइक सवार 3 नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

अजनाला: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा...

पंजावर में युवक से गाली-गलौच और मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित:  पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर में एक युवक के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने का मामला...

पत्थरों से लदे ट्रक की मिनीबस से टक्कर, 7 लोगों की मौत

लौहारः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को पत्थरों से लदे एक ट्रक ने मिनीबस को टक्कर मार दी।...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत

बठिंडाः तलवंडी साबो मौड़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत...

बनखंडेश्वर मंदिर के पास पुलिस ने बाइक सवार से पकड़ा 6.37 ग्राम चिट्टा, एक गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक और...