Nationalदेव दीपावली पर जगमगाएंगे घाट, जलेंगे 11 लाख दीये, दुल्हन की तरह...

देव दीपावली पर जगमगाएंगे घाट, जलेंगे 11 लाख दीये, दुल्हन की तरह सजे 9 क्रूज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पहली बार 2000 से अधिक ड्रोन से जगमगाएगा आसमान

काशीः वाराणसी में 24 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा। इस बार काशी के गंगा घाटों पर 11 लाख दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले इस आयोजन को खास बनाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। वहीं काशी में देव दीपावली को लेकर 9 क्रूज तैयार किए गए है। देव दीपावली को लेकर इन 9 क्रूज को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं गंगा के अर्धचंद्राकार घाट दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से 10 लाख से अधिक श्रद्धालु वाराणसी पहुंचेंगे। इस साल देव दीपावली का सबसे बड़ा आकर्षण पहली बार होने वाला ड्रोन शो रहेगा। इसमें 2000 से अधिक ड्रोन आसमान में धार्मिक और सांस्कृतिक आकृतियां बनाएंगे।

इसके साथ ही लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी भी लोगों को आकर्षित करेगी। चेत सिंह किला घाट पर लेजर शो और ड्रोन प्रदर्शन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इन विशेष कार्यक्रमों के जरिए काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नए अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। देव दीपावली पर वाराणसी के सभी 84 गंगा घाटों पर जनभागीदारी से दीपदान किया जाएगा। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा स्नान और दीपोत्सव के लिए 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पार्किंग, पेयजल और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की गई है।

नगर निगम की टीमें घाटों की सफाई में जुटी हैं। घाटों पर सुरक्षा जाली और बैरिकेडिंग लगाने का काम भी पूरा किया जा रहा है। देव दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के मुताबिक, पूरे आयोजन क्षेत्र को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा की जिम्मेदारी 25 आईपीएस अधिकारियों, 50 राजपत्रित अधिकारियों और 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों को सौंपी जाएगी। इसके अलावा एटीएस, क्यूआरटी और एंटी ड्रोन सिस्टम की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा नदी में भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। जल पुलिस और एनडीआरएफ की मदद से 50 रेस्क्यू बोट्स तैनात रहेंगी। ये नावें लगातार गश्त करेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। मंडलायुक्त विजयेन्द्र पांडियन, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने रविवार को गंगा घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

अमृतसरः जिले के मजीठा रोड पर बीती रात तेज...

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक...

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल ) में शैक्षणिक सत्र...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

अमृतसरः जिले के मजीठा रोड पर बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की...

दर्दनाक हादसाः स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दंपती और बेटे की मौत, देखें वीडियो

रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आया था परिवार गाजियाबादः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद क्षेत्र में आज हुए एक...

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय...

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल ) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश के...