मोगा: जिले के गांव नत्थूवाला जदीद में 26 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशाल राज्य स्तरीय समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में आप पार्टी की ओर से आयोजित होने वाली ‘खुशहाल पंजाब रैली’ की तैयारी का जायजा मुख्य सचिव KAP Sinha और डीजीपी गौरव यादव पहुंचे। वहीं समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित टीमों के साथ विचार-विमर्श किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं चेयरमैन जिला योजना कमेटी मोगा बरिंदर कुमार मधेके भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा बनने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियां आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किए हैं तथा जनता से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास किया है।
उन्होंने बताया महिलाओं को 1000 रुपए दिया , बस सफर फ्री , फ्री 300 यूनिट बिजली , 10 लाख सेहत बीमा पंजाब के जनता को दिया। इसी वजह से 26 नवंबर को आयोजित होने वाली रैली एक विशाल जनसभा होगी। धालीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में टिकट को लेकर आपसी खींचतान चल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता आम परिवारों से आते हैं, जबकि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा में परिवारवाद की राजनीति देखने को मिलती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों में टिकटों के लिए खानदानी राजनीति करने वाले लोग दावेदारी करते हैं, जबकि आम लोगों को मौका नहीं दिया जाता। ईडी के रेड पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ईडी बीजेपी की है। ऐसे में बीजेपी अपने वोट बैंक के लिए डराती है। उन्होंने आरोप लगाए है कि ईडी और सीबीई बीजेपी के इशारों पर चलते है। उन्होंने कहा कि गुरुगंथ साहिब के बेअदबी करने वाले को सजा मिलेंगी।

