पटियालाः पंजाब कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर की पार्टी में वापसी हो गई है। पार्टी ने पूर्व विधायक का 3 साल का निलंबन रद्द कर दिया है। उनका ये निलंबर मौजूदा प्रधान परगट सिंह ने किया। इसके साथ ही उनकी पार्टी में भी वापसी हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने जलालपुर से मुलाकात कर उनकी वापसी का स्वागत किया। पंजाब कांग्रेस के इस कदम को विधानसभा चुनाव 2027 के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। चुनाव से पहले पार्टी में नेताओं को साथ जोड़ने और एकजुटता मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मदन लाल जलालपुर को इसी साल अगस्त में पार्टी विरोधी गतिविधियों और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी के आरोपों में निलंबित किया गया था। मदन लाल जलालपुर ने इसी साल पंजाब कांग्रेस में पैदा हुए विवाद के बीच INC महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब तत्कालीन प्रभारी भूपेश बघेल के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसी कथित टिप्पणियों को लेकर कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। उनका जवाब उपयुक्त न पाए जाने के कारण उन्हें तीन साल के निलंबित कर दिया गया था।
निलंबन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जलालपुर के समर्थन में आवाज उठाई थी और कार्रवाई वापस लेने की मांग की थी। अब निलंबन रद्द होने के बाद उनकी कांग्रेस में वापसी से पार्टी के भीतर पुराने मतभेद दूर करने और सभी नेताओं को साथ लेकर चलने की कोशिशों को बल मिलने की उम्मीद है। मदन लाल जलालपुर पटियाला जिले की घनौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रमुख ग्रामीण नेताओं में गिने जाते हैं।
उनका राजनीतिक सफर 2007 में शुरू हुआ, जब उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर 35,006 वोटों के साथ जीत दर्ज की और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2012 में कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन शिरोमणि अकाली दल की हरप्रीत कौर मुखमेलपुर से 1,778 वोटों के मामूली अंतर से हार गए। 2017 में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 65,965 वोट हासिल किए और विधायक बने। 2022 में कांग्रेस ने फिर उन्हें उम्मीदवार बनाया, लेकिन आम आदमी पार्टी के गुरलाल घनौर से 31,765 वोटों के अंतर से हार गए। जलालपुर घनौर क्षेत्र में मजबूत ग्रामीण जनाधार वाले नेता माने जाते हैं।

