GurdaspurPunjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में कार्रवाईः दुबई से लौटा युवक...

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में कार्रवाईः दुबई से लौटा युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः राजस्थान पुलिस ने गुरदासपुर के हरप्रीत सिंह नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। जो गांव शहूर का रहने वाला है और कुछ महीने पहले ही दुबई से वापस लौटा था। जांच अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी के अनुसार श्रीगंगानगर पुलिस ने हरप्रीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। वह पहले से ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार था और रिमांड पर चल रहा था।

पुलिस को तकनीकी साक्ष्य मिलने के बाद उसे रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किया गया। जांच में उसके कथित पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आए हैं। आरोप है कि हरप्रीत ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर शाह को विस्फोट वाली जगह की लोकेशन भेजी थी।

गौरतलब है कि श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर क्षेत्र में पंजाब सीमा के निकट रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ था। इस मामले में इससे पहले 21 वर्षीय लड़की महकदीप कौर और 23 वर्षीय दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत सिंह पहले गिरफ्तार दविंदर सिंह के साथ एक ही स्कूल में पढ़ता था।

पकड़े गए युवक हरप्रीत सिंह के पिता मनजीत सिंह ने बताया कि उनका लड़का दुबई में काम करता था और दो महीने पहले ही दुबई से वापस लौटा था और यही काम करता था। पिता ने बताया दो साल पहले वह राजस्थान में जेसीबी मशीन सीखने गया था। उन्हें नहीं पता था कि उनके बेटे को इस केस में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी सचाई है परिवार को भी बताई जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

शादी के दबाव से परेशान युवक ने खुद को आग लगा दी जान, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुरः छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्लफ्रेंड से शादी को...

एक्शन मोड में CM, XEN, JE और ME पर गिरी गाज, सस्पेंड के निर्देश जारी

सिरसाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास...

खड़े ट्रक से टकराई कार, दो बच्‍चों समेत चार की मौत, 3 गंभीर घायल

मथुराः यूपी के मथुरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क...

Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर मेयर का आया बयान, देखें वीडियो

35 सालों बाद 1196 कर्मियों की होगी भर्ती जालंधर, ENS:...

शादी के दबाव से परेशान युवक ने खुद को आग लगा दी जान, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुरः छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्लफ्रेंड से शादी को लेकर विवाद के बाद एक युवक ने होटल के कमरे...

एक्शन मोड में CM, XEN, JE और ME पर गिरी गाज, सस्पेंड के निर्देश जारी

सिरसाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख...

खड़े ट्रक से टकराई कार, दो बच्‍चों समेत चार की मौत, 3 गंभीर घायल

मथुराः यूपी के मथुरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जैत इलाके में सड़क किनारे खड़े ट्रक...

Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर मेयर का आया बयान, देखें वीडियो

35 सालों बाद 1196 कर्मियों की होगी भर्ती जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन के एक धड़े ने भर्ती और स्टाफिंग...