Nationalशादी के दबाव से परेशान युवक ने खुद को आग लगा दी...

शादी के दबाव से परेशान युवक ने खुद को आग लगा दी जान, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिलासपुरः छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्लफ्रेंड से शादी को लेकर विवाद के बाद एक युवक ने होटल के कमरे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में घटना के करीब 10 महीने बाद पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। युवती पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक युवती युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी। शादी से इनकार करने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार बलरामपुर निवासी विकास गुप्ता (22) रायपुर की एक निजी फर्म में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। उसके पिता भटगांव में कॉन्स्टेबल के पद पर पदस्थ हैं। वहीं सूरजपुर जिले के भटगांव की रहने वाली आकांक्षा सिदार (21) बिलासपुर के कोनी में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। सोशल मीडिया के जरिए दोनों की पहचान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे।

जांच में सामने आया कि आकांक्षा विकास पर शादी करने का दबाव बना रही थी। वह शादी नहीं करने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।

27 जनवरी, 2026 को विकास और आकांक्षा बिलासपुर के कोनी स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। इसी दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद विकास ने गुस्से में आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के समय आकांक्षा भी कमरे में मौजूद थी।

घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां 1 फरवरी 2026 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दोनों के बीच हुए विवाद और अन्य साक्ष्यों को जुटाया। जांच में युवती पर युवक को लगातार परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप सामने आया। इसके बाद पुलिस ने 21 नवंबर, 2026 को आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में कार्रवाईः दुबई से लौटा युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः राजस्थान पुलिस ने गुरदासपुर के हरप्रीत सिंह नामक...

एक्शन मोड में CM, XEN, JE और ME पर गिरी गाज, सस्पेंड के निर्देश जारी

सिरसाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास...

खड़े ट्रक से टकराई कार, दो बच्‍चों समेत चार की मौत, 3 गंभीर घायल

मथुराः यूपी के मथुरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क...

Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर मेयर का आया बयान, देखें वीडियो

35 सालों बाद 1196 कर्मियों की होगी भर्ती जालंधर, ENS:...

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में कार्रवाईः दुबई से लौटा युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः राजस्थान पुलिस ने गुरदासपुर के हरप्रीत सिंह नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। जो गांव शहूर का...

एक्शन मोड में CM, XEN, JE और ME पर गिरी गाज, सस्पेंड के निर्देश जारी

सिरसाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख...

खड़े ट्रक से टकराई कार, दो बच्‍चों समेत चार की मौत, 3 गंभीर घायल

मथुराः यूपी के मथुरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जैत इलाके में सड़क किनारे खड़े ट्रक...

Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर मेयर का आया बयान, देखें वीडियो

35 सालों बाद 1196 कर्मियों की होगी भर्ती जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन के एक धड़े ने भर्ती और स्टाफिंग...