Unaहरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक...

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में आयोजित विशाल छिंज मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने दंगल कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों का आयोजन के लिए आभार जताया तथा ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में ग्रामीण खेलों और विशेषकर दंगलों के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र के लगभग हर गांव में दंगल आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। ये आयोजन आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने के साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखने तथा उनका ध्यान खेल गतिविधियों की ओर आकर्षित करने के लिए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हरोली में खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रामपुर पुल के समीप करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है। इससे सेना और पुलिस सहित विभिन्न भर्तियों की तैयारी करने वाले युवाओं को दौड़ का अभ्यास करने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसी क्षेत्र में लगभग 13 से 14 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली की विभिन्न पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं तथा मैदानों में लाइटों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि युवा रात के समय भी खेल गतिविधियों में भाग ले सकें। उन्होंने दंगल कमेटी, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने में समाज की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मपुर में दंगल के आयोजन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने पर लंबरदार का विशेष आभार जताया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने मेले में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलों के प्रति उनका उत्साह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रधान ग्राम पंचायत धर्मपुर सुभद्रा चौधरी ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत कांगड़ विनोद कुमार बिट्टू, लंबरदार नरेश, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी हरोली मोहन रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश,...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ...

रील बनाने का शौक पड़ा भारी, मालगाड़ी पर चढ़ा छात्र करंट की चपेट में आया

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में सोशल मीडिया पर रील...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये में दी थी सुपारी बालाघाट: मध्य प्रदेश के...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तेज़ आवाज़ को लेकर पड़ोसियों...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के अंतर्गत वेव्स फिल्म बाजार में हरियाणा की...