चंडीगढ़: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों की खान है और यहां के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।
कृष्ण पाल गुर्जर आज फरीदाबाद में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत परिसर में आयोजित पुरुष वर्ग की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि खिलाड़ियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भेट कर सम्मानित किया। उन्होंने पांचवे सांसद खेल महोत्सव के समापन की विधिवत रूप से घोषणा की।
कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से दूर-दराज के गांवों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार हो रहा है। यह लगातार पांचवां सांसद खेल महोत्सव है।केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि खेल महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

