फिरोजपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हनी-ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। जहां, गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस टीम ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
एएसआई सुखबीर सिंह ने गिरोह बारे जानकारी देते हुए बताया कि लोगों अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे। आरोपी शादी-विवाह कराने का काम करते थे। उसे शादी के एक संभावित रिश्ते पर चर्चा करने के लिए हबीब के गांव बुलाया गया था।
वहां पहुंचने पर, उसे एक सुनसान जगह पर बने कमरे में ले जाया गया, जहां उसके कपड़े उतरवा दिए गए और उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाते हुए एक लाख रुपये की मांग की और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो वे इस वीडियो को वायरल कर देंगे। पीड़ित बड़ी मुश्किल से वहां से बचकर अपने घर पहुंचा और फिर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
इस पर कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस स्टेशन ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

