ऊना: हरोली क्षेत्र के पंजावर गांव में बेटे की शादी की खुशियां उस समय विवाद में बदल गईं, जब डीजे पार्टी के दौरान दो युवक बिना बुलाए समारोह में पहुंच गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले एक मेहमान के साथ मारपीट की और बाद में शादी समारोह स्थल के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में पंजावर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि 21 नवंबर की रात करीब 11 बजे उनके बेटे की शादी के उपलक्ष्य में डीजे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान प्रकाश और अमित निवासी पंजावर बिना बुलाए वहां पहुंच गए। दोनों ने उनके एक मेहमान के साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने समारोह स्थल के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया और अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना हरोली में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

