Internationalनेटवर्क सेटिंग के बहाने महिला के iPhone से खुद को भेजीं न्यूड...

नेटवर्क सेटिंग के बहाने महिला के iPhone से खुद को भेजीं न्यूड तस्वीरें, हिरासत में भारतीय मूल का युवक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः US इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने भारतीय मूल के राहुल आनंदकृष्णन को हिरासत में लिया है। टेक्सस में ‘इनवेसिव विजुअल रिकॉर्डिंग’ (बिना अनुमति के आपत्तिजनक तस्वीरें/वीडियो लेना) के प्रयास के मामले में दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है।

यह मामला 7 जून का है। ICE ने बताया कि आनंदकृष्णन पहले ही काउंटी जेल में सजा काट चुका है और अब इमिग्रेशन कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने तक वह ICE की हिरासत में रहेगा। ऑस्टिन पुलिस को कैपिटल प्लाजा शॉपिंग सेंटर स्थित ‘टोटल वायरलेस’ स्टोर से सूचना मिली थी। एक महिला ने शिकायत की थी कि स्टोर के एक कर्मचारी ने उसका फोन लिया और उसकी निजी तस्वीरें खुद को भेज लीं।

महिला ने आरोप लगाया कि फोन खोलने के लिए उसने ग्राहक से उसका पासकोड मांगा। जिसके बाद उसने जानबूझकर ग्राहक की फोटो गैलरी खोली और ‘एयरड्रॉप’ (AirDrop) के जरिए कुछ न्यूड तस्वीरें अपने डिवाइस पर भेजने की कोशिश की।

महिला ने पुलिस को बताया कि आनंदकृष्णन उसका फोन लेकर स्टोर के पिछले हिस्से में चला गया था। वहां से लौटने के बाद महिला ने देखा कि एयरड्रॉप के जरिए उसकी दो निजी तस्वीरें उस कर्मचारी के डिवाइस पर भेजी गई थीं।

महिला ने आरोप लगाया कि उसने उसके स्नैपचैट (Snapchat) अकाउंट को भी एक्सेस किया और खुद को उसमें जोड़ लिया। महिला ने पुलिस को साफ तौर पर कहा कि उसने कर्मचारी को अपनी तस्वीरें या स्नैपचैट देखने, या कोई भी निजी तस्वीर खुद को भेजने की अनुमति नहीं दी थी। उसने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।

फॉक्स 7 ऑस्टिन के जारी किए अदालती दस्तावेजों के मुताबिक 29 वर्षीय आनंदकृष्णन ने पुलिस को बताया कि ग्राहक अपने आईफोन की नेटवर्क सेटिंग बदलवाने के लिए स्टोर पर आई थी। आनंदकृष्णन ने जांचकर्ताओं को बताया कि तस्वीरें ट्रांसफर नहीं हो पाईं और उसने फोन वापस ग्राहक को दे दिया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसे केवल नेटवर्क सेटिंग देखने की अनुमति थी, न कि ग्राहक की तस्वीरें या अन्य निजी जानकारी देखने की।

आनंदकृष्णन पर शुरुआत में ‘इनवेसिव विजुअल रिकॉर्डिंग’ (जो एक गंभीर अपराध है) और ‘कंप्यूटर सिक्योरिटी ब्रीच’ (बिना अनुमति कंप्यूटर सिस्टम तक पहुंच बनाना) का आरोप लगाया गया था। हलफनामे के मुताबिक, दूसरा आरोप फोन के ‘फोटो एप’ को बिना अनुमति एक्सेस करने से जुड़ा है। ICE ने बताया कि बाद में उसे इनवेसिव विजुअल रिकॉर्डिंग के प्रयास का दोषी ठहराया गया और उसने काउंटी जेल में सजा काटी। इसके बाद ICE ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ...

रील बनाने का शौक पड़ा भारी, मालगाड़ी पर चढ़ा छात्र करंट की चपेट में आया

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में सोशल मीडिया पर रील...

गौसेवा हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा...

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल...

हरियाणा प्रदेश है खेलों की खान : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

चंडीगढ़: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के अंतर्गत वेव्स फिल्म बाजार में हरियाणा की...

रील बनाने का शौक पड़ा भारी, मालगाड़ी पर चढ़ा छात्र करंट की चपेट में आया

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक 15 वर्षीय किशोर के लिए जानलेवा...

गौसेवा हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गौमाता की सेवा हमारी संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपरा...

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नागरिक उनके लिए केवल मतदाता नहीं...