LudhianaPunjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे के...

Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे के सामने मां की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ताजपुर रोड पर केंद्रीय जेल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी है, जिससे मां को दवा दिलवाकर घर लौट रहे बेटे की आंखों के सामने ही उसकी मां की मौत हो गई। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर उल्टी दिशा में गिर गई। इसी दौरान ट्रक के पहिये उसके सिर और छाती के ऊपर से गुजर गए। हादसे के बाद ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बजाय भगाने की कोशिश की, लेकिन बेटे ने पीछा कर उसे काबू कर लिया।

बेटे ने आरोप लगाया कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था और मौके से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। थाना डिविजन नंबर-7 की पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन कुमार साहनी निवासी गुरु नानक नगर ताजपुर रोड ने बताया कि 21 नवंबर को वह अपनी मां जूही देवी के साथ बाइक (PB10JD-9439) पर घर लौट रहा था। वह गिल रोड से मां को दवा दिलवाकर वापस आ रहा था। रास्ते में मां ने सब्जी भी खरीदी थी।

इसके बाद वह आराम से बाइक चलाते ताजपुर रोड पर केंद्रीय जेल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे टाटा ट्रक (PB10GY-5867) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अर्जुन के मुताबिक ट्रक की टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी उसकी मां सड़क पर उल्टी दिशा में गिर गई। इसी दौरान ट्रक के पहिये उनके सिर और छाती के ऊपर से गुजर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की। उसने पीछा कर ड्राइवर को पकड़ लिया।

मृतका के बेटे ने आरोप लगाया कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था और मौके पर उससे नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। उसने कहा कि हादसे के बाद मौके पर कोई एंबुलेंस या मदद के लिए नहीं पहुंचा। पुलिस ने आरोपी शंकर सिंह पुत्र सरवण सिंह निवासी गांव सत्तोवाल, थाना मेहरबान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 281, 324(4) और 106(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Mann ने धूरी में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी

धूरी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

शिकायतों के समाधान के लिए पॉलिसी में बदलाव का निर्णय : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar News: नहर की जुगाडू पुली से गिरा बाइक सवार, देखें Live

जालंधरः महानगर के गुलाब देवी रोड के पास से...

CM Saini ने जन परिवाद समिति की बैठक में 15 शिकायतों की सुनवाई, 13 का मौके पर निपटारा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों में...

CM Mann ने धूरी में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी

धूरी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य सरकार के विज़न को दोहराते हुए कहा कि राज्य...

शिकायतों के समाधान के लिए पॉलिसी में बदलाव का निर्णय : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन की शिकायतों के आधार पर प्रदेश स्तर की...

 डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में स्वास्थ्य शिविर बना मरीजों के लिए वरदान, 1800 से अधिक लोगों की जांच

पंचभीष्म महापर्व के उपलक्ष्य में 16 से 22 नवंबर तक लगाया गया मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को निशुल्क दवाइयां...

Jalandhar News: नहर की जुगाडू पुली से गिरा बाइक सवार, देखें Live

जालंधरः महानगर के गुलाब देवी रोड के पास से गुजर रही नहर पर बनी जुगाड़ू पुली पर एक हादसा...