Haryana Govtगुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का...

गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने पूरी मानवता को ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का अनमोल संदेश दिया है। उनके बड़े साहिबजादे बाबा श्री चंद जी महाराज ने त्याग और साधना का मार्ग अपनाकर समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की। गुरु साहिबान की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गुरु साहिबान की शिक्षाओं से जोड़ना हम सभी का दायित्व है, क्योंकि जो समाज अपने इतिहास को जानता है, वही अपने भविष्य का निर्माण कर सकता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में उदासीन श्री ब्रहम् अखाड़ा साहिब मांडी में बाबा श्री चन्द महाराज के 532वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में पहुंच कर माथा टेका। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को उदासीन श्री ब्रहम अखाड़ा साहिब के संस्थापक बाबा गुरविन्दर सिंह महाराज ने सरोपा पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानवता के महान सेवक बाबा श्री चन्द महाराज के 532वें प्रकाश उत्सव की सबको हार्दिक बधाई दी और बाबा श्री चन्द महाराज के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज के दौर में जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है और मनुष्य भौतिकता की दौड़ में उलझा हुआ है, ऐसे समय में गुरु साहिबान की शिक्षाओं को आत्मसात करना पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गया है। श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को एक ओंकार का संदेश दिया, जबकि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने दूसरे धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इन महान गुरुओं का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य, सेवा और सहनशीलता ही समाज को एकजुट रखने के आधार हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का यह पावन समागम हमें सेवा, सादगी, त्याग और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी सेवादारों, प्रबंधकों और संत समाज का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने वाहेगुरु जी से अरदास की कि इस मेले के माध्यम से संपूर्ण मानवता में प्रेम, सेवा, भाईचारे और एकता का प्रकाश फैले।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु...

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन से राजकीय महाविद्यालय ऊना को मिली वैश्विक पहचान

11 देशों और 19 राज्यों की रही भागीदारी ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान...

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव में शादी...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के...