Haryana Govtप्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत...

प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में बनेगा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला विश्राम गृह प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह होगा। साथ ही उन्होंने ब्रह्मसरोवर के निकट ही पर्यटक पुलिस थाना भी जल्द ही खोले जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पर्यटक पुलिस थाना का निर्माण 3 एकड़ में किया जाएगा। थाने में 100 पुलिसकर्मी एवं सहायक स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। इन्हें विशेष रूप से व्यवहार कौशल, सांस्कृतिक संवेदनशीलता और विभिन्न भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

नायब सिंह सैनी शनिवार को ब्रह्मसरोवर के पश्चिम तट पर करीब साढ़े छह एकड़ में बनने वाले आधुनिक विश्राम गृह के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विश्राम गृह का भूमि पूजन किया गया है। इसके उपरांत हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए 26 रिकवरी वैन एवं कमांड एंड कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा में मर्यादा, मार्गदर्शन और महाभारत की अमर गाथा समाहित है। यहां रखी जाने वाली हर नींव केवल ईंट और सीमेंट की नींव नहीं होती, बल्कि उसमें आस्था, संकल्प और जनसेवा का भाव जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के माध्यम से कुरुक्षेत्र के विकास और प्रदेश की आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके लिए वे कुरुक्षेत्र सहित पूरे हरियाणा के नागरिकों को बधाई देते हैं।

उन्होंने बताया कि इन वाहनों में पोर्टेबल पंप, ब्रीदिंग अपरेटस और लाइटिंग टावर जैसे जरूरी उपकरण उपलब्ध होंगे। बड़े हादसों के दौरान ये वाहन मौके पर कमांड एवं कंट्रोल की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इससे राहत कार्यों में तेजी आएगी और जान-माल के नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अग्निशमन कर्मियों के साहस और समर्पण की सराहना भी की।

उन्होंने कहा कि गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हरियाणा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण का गठन किया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने के लिए 28 किलोमीटर लंबा बाईपास भी बनाया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल चुकी है। यह बाईपास कैथल रोड से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को पार करते हुए मथाना के पास कुरुक्षेत्र-यमुनानगर रोड से जुड़ेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु...

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन से राजकीय महाविद्यालय ऊना को मिली वैश्विक पहचान

11 देशों और 19 राज्यों की रही भागीदारी ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान...

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव में शादी...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के...