पटियाला: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह और सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी आज सेंट्रल जेल पटियाला में बंद युवा कांग्रेस नेताओं से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें नेताओं से मिलने से रोका गया।
धर्मवीर गांधी और परगट सिंह ने कहा कि वह यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम शर्मा (शुभी), हर्षमल, जिम्मी, वरुण व अन्य साथियों से मिलने आए थे। परगट सिंह ने मांग की कि गिरफ्तार किए गए युवा कांग्रेस नेताओं को तुरंत बिना शर्त रिहा किया जाना चाहिए। वहीं भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

