जालंधर, ENS: लुधियाना में जालंधर के 2 ज्वैलर पर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, यह मामला शिकायतकर्ता सारस चोपड़ा के बयानों पर किया गया है। पुलिस ने ‘जय कृष्ण ज्वेलर्स’, जग्गू चौक के नजदीक लाल बाजार के सीनियारे मोनू चौहान और सूरज चौहान पर संबंधित थाना पुलिस ने निम्नलिखित दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात (अमानत में खयानत) और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मोनू चौहान और सूरज चौहान मूल रूप से कैंट के रहने वाले है। वहीं आज जय कृष्ण ज्वेलर्स की दुकान भी बंद पाई गई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसने कामकाज चलाने के लिए जनवरी 2025 से सितंबर 2025 तक जालंधर के के पास करीब 170 तोले सोना गिरवी रखकर लगभग 85 लाख रुपये उधार लिए थे। पीड़ित सारस चोपड़ा के अनुसार, तय शर्तों के मुताबिक उन्होंने दोषियों को पूरी मूल राशि (85 लाख रुपये) और उस पर बनता ब्याज अदा कर दिया। लेकिन पूरी रकम चुकाए जाने के बावजूद आरोपियों ने गिरवी रखा करीब 170 तोले सोना हड़पने की नीयत से वापस करने से साफ इनकार कर दिया।
इतना ही नहीं, जब पीड़ित ने अपने सोने की मांग की, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दीं। शिकायतकर्ता सरस चोपड़ा की दरख्वास्त मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की गहन जांच-पड़ताल की गई।
इस मामले को लेकर मूल और ब्याज की पूरी अदायगी के बावजूद वापस न करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने जालंधर के दो ज्वेलर्स के खिलाफ धोखाधड़ी की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

