AmritsarPunjab News: कस्टडी में लोगों से मिले अमृतपाल सिंह, भतीजे सुखमन जीत...

Punjab News: कस्टडी में लोगों से मिले अमृतपाल सिंह, भतीजे सुखमन जीत को गांव लेकर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह पुलिस सुरक्षा में अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में घर पहुंचें। इस दौरान पुलिस बुलेटप्रूफ गाड़ी में उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट से लाई। एयरपोर्ट से उन्हें पिछले रास्ते से निकाला गया। हालांकि उन्हें हथकड़ी नहीं लगाई गई। इस दौरान अमृतपाल सिंह ने गांव वासियों से हाथ जोड़कर मुलाकात की।

सांसद अमृतपाल सिंह के भतीजे सुखमन जीत सिंह को पुलिस फोर्स गांव जल्लूपुर खेड़ा लेकर पहुंची। अमृतपाल को पंजाब पुलिस शनिवार (21 नवंबर) सुबह ही दिल्ली से अमृतसर लाई थी, जिसके बाद उन्हें साढ़े 8 बजे से करीब 10 बजे तक एयरपोर्ट के भीतर ही रखा हुआ था। सांसद अमृतपाल को दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर कोर्ट से आज दोपहर 12 से 3 बजे तक 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है। उनकी दादी का 8 नवंबर को निधन हुआ था लेकिन परिवार ने अमृतपाल के न आने पर संस्कार रोक दिया था। सांसद को लाने-ले जाने पर करीब 10 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक इसकी अदायगी उनके परिवार ने ही की है।

अमृतपाल को कल (शुक्रवार) दोपहर को असम जेल से दिल्ली लाया गया था। जहां उन्हें रात में सेफ हाउस में रखा गया। सुबह रेगुलर फ्लाइट से उन्हें अमृतसर लाया गया। अमृतपाल करीब पिछले 3 साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतसर के अजनाला थाने पर हमले के आरोप में गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) के तहत उन्हें सीधे असम ले जाया गया था।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु...

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन से राजकीय महाविद्यालय ऊना को मिली वैश्विक पहचान

11 देशों और 19 राज्यों की रही भागीदारी ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान...

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव में शादी...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के...