Haryanaमुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली, फिरौती के मामलों में वांछित...

मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली, फिरौती के मामलों में वांछित आरोपी प्रदीप गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिसारः हिसार पुलिस ने फिरौती के मामलों में वांछित आरोपी प्रदीप को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी हिसार में भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके कब्जे से .32 बोर का एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 21 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि फिरौती के मामलों में वांछित प्रदीप किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें प्रदीप के पैर में गोली लगी। इस घटनाक्रम में एक गोली पुलिस कर्मचारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रदीप रोहतक और करनाल में फिरौती मांगने की वारदातों में वांछित है। उसके खिलाफ आईएमटी रोहतक थाने में 22 अक्टूबर 2026 को मुकदमा नंबर 264 दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी और उसके साथी ने एक स्कूल संचालक से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। फिरौती नहीं मिलने पर आरोपियों ने 9 नवंबर की रात स्कूल के बोर्ड पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ करनाल के मधुबन थाने में फिरौती मांगने और फायरिंग से जुड़े मामले दर्ज हैं। आरोप है कि प्रदीप और उसके साथी ने एक गांव के सरपंच से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर गांव के प्रवेश द्वार पर लगे बोर्ड पर फायरिंग की गई थी।

इसके अलावा आरोपी के खिलाफ हिसार शहर थाने में 4 अप्रैल, 2022 को धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित मुकदमा नंबर 207 भी दर्ज है। इसमें आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

हिसार पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके द्वारा अंजाम दी गई अन्य वारदातों, अवैध हथियार के स्रोत, आपराधिक नेटवर्क और उसके साथियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का...

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित आज शहर में श्रद्धा और उत्साह के...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान ऊना: विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, मुफ्त रेबीज टीकाकरण भी हुआ ऊना: उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां मनमोहन ज्वैलर्स की दुकान पर...