LudhianaPunjab News: 12 सेकेंड में चलती गाड़ी से घी की पेटी चुराकर...

Punjab News: 12 सेकेंड में चलती गाड़ी से घी की पेटी चुराकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः लाडोवाल टोल प्लाजा पर 2 युवक पिकअप वाहन से उत्तम देसी घी की पेटी उतारकर फरार हो गए। घटना का 12 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों युवक साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने बताया कि छोटा हाथी उनके रिश्तेदार का है। गाड़ी में उत्तम देसी घी का माल लुधियाना में मेट्रो के पास स्थित एक गोदाम से लोड किया गया था। यह माल पहले फगवाड़ा और उसके बाद जालंधर में सप्लाई होना था। चोरी हुई एक पेटी में करीब 10 से 15 किलो देसी घी था, जिसकी कीमत लगभग 7,600 रुपए बताई जा रही है।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लाडोवाल टोल प्लाजा की लेन में वाहनों की कतार लगी हुई है। इसी दौरान एक सफेद रंग के छोटे हाथी के ठीक पीछे स्प्लेंडर बाइक पर दो युवक आकर रुकते हैं। बाइक के पीछे बैठा युवक, जिसने भूरे रंग की टी-शर्ट और काली पैंट पहनी है, आराम से नीचे उतरता है। चलते वाहन के पिछले हिस्से से पीले रंग की देसी घी की पेटी खींचकर उतार लेता है। उसका दूसरा साथी काले रंग की फुल-स्लीव शर्ट और जींस पहने बाइक स्टार्ट रखकर उसका इंतजार करता है।

पेटी उठाते ही युवक बाइक पर बैठता है। दोनों टोल प्लाजा के बीच से ही भीड़ का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो जाते हैं। किसी राहगीर ने इस वारदात को मोबाइल में कैद कर लिया। वारदात के बाद पीड़ित पक्ष लाडोवाल पुलिस के पास भी पहुंचा था। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि चोरी करने वाले युवक हार्डीज वर्ल्ड के पीछे स्थित गांव फतेहाबाद के रहने वाले हैं। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, इस मामले में गांव के सरपंच से भी उनकी बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे गांव आ जाएं तो उनका चोरी हुआ सामान वापस दिलवा देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का...

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित आज शहर में श्रद्धा और उत्साह के...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान ऊना: विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, मुफ्त रेबीज टीकाकरण भी हुआ ऊना: उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां मनमोहन ज्वैलर्स की दुकान पर...