LudhianaPunjab News: तेज रफ्तार 407 और बाइक की टक्कर में महिला की...

Punjab News: तेज रफ्तार 407 और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शेरपुर इलाके में एक तेज रफ्तार 407 गाड़ी ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक से गिरी महिला का सिर गाड़ी के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान जूही देवी (32) के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया लेकिन मृतका के बेटे ने राहगीरों की मदद से पीछा कर उसे बालाजी पुल के पास दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

मृतका के बेटे अर्जुन ने बताया कि वह अपने छोटे भाई और मां जूही देवी के साथ बाइक पर शेरपुर स्थित अस्पताल से दवाई लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में सामने से एक वाहन आ रहा था तभी बगल से गुजर रही 407 गाड़ी के चालक ने अचानक कट मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों सड़क पर गिर गए। अर्जुन और उसका भाई एक तरफ गिरे जबकि उसकी मां जूही देवी सड़क की तरफ गिरीं और गाड़ी का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया।

अर्जुन ने रोते हुए बताया कि हादसे के बाद उन्होंने काफी शोर मचाया लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और बालाजी पुल की तरफ भाग निकला। उसने अपने छोटे भाई को मौके पर ही छोड़ा और 2-4 राहगीरों की मदद से पीछा कर बालाजी पुल के पास से आरोपी चालक को पकड़ लिया। मृतका के पति ने बताया कि गाड़ी को भी कब्जे में लेकर मंडी में खड़ा करवा दिया गया है।

अर्जुन ने आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। उसने कहा आरोपी की जमीर मर चुकी है। टक्कर मारने के बाद कम से कम मां को अस्पताल तो ले जाता शायद उनकी जान बच जाती। वाहन मालिक भी बिना जांच-पड़ताल किए नशेड़ी ड्राइवरों को गाड़ी थमा देते हैं जिससे निर्दोष लोगों के घर उजड़ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सख्त से सख्त सजा और इंसाफ की गुहार लगाई है।

पुलिस हिरासत में आरोपी ड्राइवर शंकर सिंह ने बताया कि वह फोकल प्वाइंट से अपनी 14 फुटी 407 गाड़ी लेकर आ रहा था। उसने दावा किया कि गाड़ी की रफ्तार तेज नहीं थी। बाइक को क्रॉस करते समय सामने से एक अन्य गाड़ी आ गई, जिससे बचने के लिए उसने हल्का सा कट मारा और बाइक का हैंडल फंसने से यह हादसा हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाइक और गाड़ी की टक्कर में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। आरोपी चालक को मौके से ही काबू कर लिया गया है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का...

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित आज शहर में श्रद्धा और उत्साह के...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान ऊना: विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, मुफ्त रेबीज टीकाकरण भी हुआ ऊना: उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां मनमोहन ज्वैलर्स की दुकान पर...