LudhianaPunjab News: अकाउंटेंट पर फायरिंग मामले में 2 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: अकाउंटेंट पर फायरिंग मामले में 2 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः महानगर के रामगढ़ में एक्टिवा सवार सीएफएस कंपनी के अकाउंटेंट 62 वर्षीय प्रमोद सिंह का रास्ता रोककर 5 नौजवानों द्वारा फायरिंग की गई। घटना के दौरान दो गोलियां हेलमेट पर लगी और एक गोली टांग में लगी थी। वहीं मामले को लेकर थाना जमालपुर की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय सूरज सिंह उर्फ बाबू पुत्र पप्पू सिंह निवासी गांव गोबिंदगढ़ और 18 वर्षीय विशाल कुमार उर्फ आंडा पुत्र हरिंदर शाह निवासी गांव गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया स्पलेंडर बाइक और देसी पिस्टल 315 बोर, कारतूस और दातर भी बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 09, 304, 126(2), 62, 3(5) धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। जिसके बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य दो साथी दिलीप और संदीप की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस ने कहा कि जल्द इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि घटना में घायल प्रमोद ने कहाकि वह ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान 4 लोगों ने उन्हें घेर लिया।

जिसके बाद एक व्यक्ति कहने लगा कि एक्टिवा छीन लों, तभी तीसरें व्यक्ति ने फायरिंग करने के लिए नौजवानों को कहा। ऐसे में जब उनके द्वारा विरोध किया गया तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना में 2 गोलियां हेलमेट पर लगी और एक टांग पर लगी। आरोपी 2 बाइकों पर सवार होकर आए थे। कंपनी मालिक बलबीर सिंह ने कहा कि घायल प्रमोद उनका अकाउंटेंट है और वह उनके बैंक का सारा हिसाब देखते है। ऐसे में प्रमोद बैंक से होकर जा रहे थे कि रास्ते में 5 लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद प्रमोद से लुटेरों ने एक्टिवा छीनने की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों द्वारा फायरिंग की गई। घटना में गोली टांग में लगी है और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...