JalandharJalandhar News: मेन चौक पर गरमाया मामला, पुलिस के सामने नाबालिग से...

Jalandhar News: मेन चौक पर गरमाया मामला, पुलिस के सामने नाबालिग से मारपीट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास चौक पर आज पुलिस की मौजूदगी में जातिसूचक शब्द कहे जाने पर लोगों द्वारा धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान घटना स्थल पर उस समय मामला गरमा गया, जब टिफिन देने जा रहे नाबालिग द्वारा लोगों से रास्ता मांगा। लोगों द्वारा नाबालिग को निकलने के लिए रास्ता दिया जा रहा था और मामले को शांत करवाया जा रहा था। इस दौरान जब नाबालिग से घटना को लेकर पूछा गया तो नाबालिग ने जैसे ही कहाकि भईयों ने गंद डाला हुआ है। जिसके बाद मौके पर मौजूद प्रवासी भड़क गए और नाबालिग से हाथापाई करने लगे।

घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। जिसके बाद नेताओं द्वारा मामले को शांत करवाया गया और नाबालिग को वहां से निकलने का रास्ता दिया गया। वहीं प्रवासियों का कहना हैकि अगर उसे निकलने के लिए रास्ता दिया जा रहा था तो नाबालिग द्वारा उन्हें उकसाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी माधवी शर्मा ने कहाकि घटना को लेकर बनती कार्रवाई की जाएगी। उधर, मौके पर मौजूद नेताओं ने युवाओं से शांत रहने की अपील की गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रणव चौधरी को बैंक कालोनी के शूज फैक्टरी मालिक वरुण महाजन द्वारा जातिसूचक शब्द कहे गए थे।

इसी के साथ लाइसेंस पिस्टल तानने के आरोप लगे थे। इस मामले को लेकर कल राजीनामा करने को लेकर बात की गई। इस दौरान आरोप लगाए गए कि महाजन द्वारा माफी मांगने से इंकार कर दिया गया। इसी के रोष में आज एससी समुदाय और प्रवासियों की ओर से प्रदर्शन किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरने को समाप्त करवाया गया। इस दौरान मुख्य चौक पर भारी जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। मेन चौक पर जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...