JalandharJalandhar News: घर में लगी आग, DJ के सामान का हुआ नुकसान,...

Jalandhar News: घर में लगी आग, DJ के सामान का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: क्यूरो मॉल के पास स्थित न्यू कलगीधर कालोनी में घर में आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। डीजे संचालक द्वारा कहा गया कि वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि घर में काफी सामान जलकर राख हो गया।

घटना के दौरान घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। घटना के बाद वह दमकल टीम के साथ पर मौके पहुंचे। इस दौरान देखा कि घर में पड़ा डीजे का सामान और स्क्रीन जलकर राख हो गई। हादसे में हुए नुकसान का अभी आकंलन नहीं किया गया। पीड़ित के अनुसार 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

उधर, मामले की जानकारी देते हुए दमकल कर्मी नरेश कुमार ने कहा कि उन्हें कलगीधर कालोनी में स्थित घर पर आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में घर में पड़ा डीजे का सामान जलकर गया। दमकल कर्मी के अनुसार हादसे में सामान का काफी नुकसान हुआ है, लेकिन जानी नुकसान होने से बचाव रहा। मौके पर दमकल कर्मियों को घर में कोई भी सदस्य नहीं मिला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...