JalandharMehrchand Polytechnic College के Pharmacy विभाग ने BLS कार्यशाला का किया आयोजन

Mehrchand Polytechnic College के Pharmacy विभाग ने BLS कार्यशाला का किया आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में फार्मेसी विभाग की अध्यक्ष और डॉ. जगरुप सिंह के नेतृत्व में बीएलएस कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सेव अर्थ सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संजय बंसल के मार्गदर्शन में फॉर्मेसी विभाग में हुई।

इस मौके पर छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए पिम्स अस्पताल के बाल रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. अनुराधा बंसल अपनी टीम के साथ शामिल हुई। यह एक्टिविटी फॉर्मेसी सप्ताह के मौके पर फॉर्मेसी विभाग के द्वारा आयोजित की गई थी।

सेव अर्थ सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संजय बंसल और मीना बंसल ने डॉ. अनुराधा बंसल और पिम्स अस्पताल के पीएम लक्ष्मण का स्वागत किया। मीना बसंल ने बताया कि बेसिक लाइफ स्पोर्ट और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन कार्यशाला छात्रों को कार्डियक अरेस्ट जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए आयोजित की गई थी।

डॉ. अनुराधा बंसल ने जानकारी दी कि ऐसे मामलों में शुरुआती कुछ मिनट Golden Hours (बेहद जरुरी समय) होते हैं इस दौरान सीपीआर देकर मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने डमी की मदद से सीपीआर देने की तकनीक का प्रदर्शन भी किया। इसमें छात्रों ने पूरी मेहनत के साथ अभ्यास किया।

कार्यक्रम के आखिर में डॉ. संजय बंसल ने इतने आसानी और क्रिएटिव तरीके से विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देने के लिए डॉ. अनुराधा बसंल और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया। इस मौके पर पिम्स अस्पताल से लक्ष्मण, अभिषेक और लगभग 40 छात्र मौजूद थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाकर होटल ले गया शादीशुदा मुस्लिम युवक, दुष्कर्म का आरोप

कैरानाः कैराना में एक शादीशुदा मुस्लिम युवक पर हिंदू...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का रखा नींव पत्थर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज गुरदासपुर...

चमोली में भूकंप के झटके महसूस, ज्योतिर्मठ के पास जमीन से 10KM की गहराई में था केंद्र

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप...

दिन-दिहाड़े सड़क पर बांधकर व्यक्ति को लगाई आग

बेंगलुरु । दिन-दिहाड़े हुई एक चौंकाने वाली घटना में...

हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाकर होटल ले गया शादीशुदा मुस्लिम युवक, दुष्कर्म का आरोप

कैरानाः कैराना में एक शादीशुदा मुस्लिम युवक पर हिंदू छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर बुर्का पहनाकर होटल ले जाने...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का रखा नींव पत्थर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज गुरदासपुर के गांव तिब्बड में 27.37 करोड़ रुपए की लागत से...

Jalandhar पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, समरसता संकल्प यात्रा में होंगे शामिल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भाजपा की सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा आज...

चमोली में भूकंप के झटके महसूस, ज्योतिर्मठ के पास जमीन से 10KM की गहराई में था केंद्र

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर...