ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना वंगाणा के अंतर्गत आते गांव डोहक में महिला के घर घुस कर गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में मधु बाला पत्नी जसवन्त सिंह गांव डोहक ग्राम पंचायत मंदली तहसील बंगाणा ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि बीती रात करीब आठ बजे जब यह अपने घर पर थे तो मुकेश कुमार उर्फ गोलू शराब के नशे में हमें रात के समय गालियां निकालने लगा तथा इनके घर का गेट खोलकर अंदर आकर इन्हे गाली-गलौज की व मारने पड़ गया तथा जब इसने इसका विरोध किया तो इसने इनकी स्कूटी नीचे रास्ते में फैंक दी।
वहीं शिकायत के आधार पर मुकेश कुमार उर्फ (गोलू) के विरुद्ध धारा 332, 115(2), 324, 352, 79 भा0न0स0, थाना सदर ऊना जिला ऊना हि0प्र0।