अमृतसरः पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान में देहात पुलिस ने नशे की खेप और हथियारों सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान 38 किलो 962 ग्राम हेरोइन, 10 पिस्तौल, आधा किलो से अधिक अफीम और 102 कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि ये सभी कार्रवाई एसएसपी यह कंवरप्रीत सिंह चहल की देखरेख में किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नेटवर्क पाकिस्तान स्थित संचालकों और तस्करों से जुड़ा था। पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर पिंडी सैदां, लोपोके, घरिंडा और अजनाला थाना क्षेत्रों में बैक-टू-बैक ऑपरेशन चलाए गए।
आईजी उनके मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में ज्यादातर युवा हैं, जिनमें बेरोजगार और छोटे-मोटे काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। इनमें एक नाबालिग भी है। उन्होंने लक्ष्ये खत्री का जिक्र करते हुए कहा कि वह कथित तौर पर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुलिस टीमों, गांव के सरपंचों, पंचायतों, बीडीसी की सराहना की। सदस्यों और युवाओं से मादक पदार्थों और ड्रोन तस्करी के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की बजाय पंजाब की महान विरासत, खेल और उपलब्धियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
