AmritsarPunjab News: बिना नंबरी बाइक, करोड़ों की हेरोइन और हथियार बरामद

Punjab News: बिना नंबरी बाइक, करोड़ों की हेरोइन और हथियार बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कस्बा अजनाला क्षेत्र में पुलिस की गश्त के दौरान एक युवक को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होने के कारण रोका गया। बाइक गिरने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो उसमें 3 किलो हेरोइन, 3 पिस्टल, 90 कारतूस और 2 मैगजीन बरामद हुईं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ अजनाला से गुजरपुरा रोड की तरफ गश्त कर रहे थे।

पुलिस टीम गांव गुजरपुरा की ओर मुड़ने वाले रास्ते पर नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन पुल के नीचे पहुंची तो सामने से काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली बजाज प्लेटिना बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। युवक की पीठ पर काले रंग का भारी किट बैग लटका हुआ था। पुलिस के अनुसार, कुछ दूरी पर आगे जाने के बाद अचानक बाइक फिसल गई और युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।

इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके बैग की तलाशी लेने पर तीन किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक .30 बोर और दो 9 एमएम पिस्टल बरामद हुई। इसके अलावा दो मैगजीन मिलीं, जिनमें से एक टूटी हुई थी। पुलिस ने 9 एमएम के 43 और 311/25 मार्किंग वाले 47 कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने हेरोइन, हथियार, कारतूस और बाइक के कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना अजनाला में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन और हथियार कहां से लेकर आया था और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Toll पार करते ही आएगा SMS, ध्यान न देने पर कटेगा चालान

नई दिल्ली। अगर आप भी गाड़ी से राष्ट्रीय राजमार्ग...

सैन्य परिवहन विमान AN-12 दुर्घटनाग्रस्त, 19 लोगों की मौत, देखें वीडियो

मॉस्कोः रूस का एक सैन्य परिवहन विमान मंगलवार को...

Punjab News: ज्वैलर्स शॉप पर युवक को हिप्नोटाइज कर ढोंगी बाबा उड़ाए 1 लाख के गहने, देखें वीडियो

लुधियानाः ताजपुर रोड स्थित सीजे ज्वैलर्स में ठगी का...

Toll पार करते ही आएगा SMS, ध्यान न देने पर कटेगा चालान

नई दिल्ली। अगर आप भी गाड़ी से राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर सफर करते हैं और आपकी गाड़ी का...

Punjab News: स्कूल वैन चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, बच्चों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

बरनालाः तपा मंडी के तपा-अलीके रोड पर उस समय गांव ढिलवां के एक निजी स्कूल के स्कूल वैन चालक...

सैन्य परिवहन विमान AN-12 दुर्घटनाग्रस्त, 19 लोगों की मौत, देखें वीडियो

मॉस्कोः रूस का एक सैन्य परिवहन विमान मंगलवार को पश्चिमी साइबेरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी...

Punjab News: पुलिस कमिश्नर ने पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, देखें वीडियो

कहा- ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अच्छा काम करने वाले कर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत अमृतसरः शहर में...