अमृतसरः पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की कस्टडी पैरोल को लेकर मामला गरमाया हुआ है। अमृतपाल सिंह पर थोड़ी देर में फैसला आ सकता है। दरअसल, कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं उनकी पार्टी अकाली दल- वारिस पंजाब दे ने दावा किया है कि 21 नवंबर को अमृतपाल असम की डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आएंगे।

उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाल दी है। दरअसल, अमृतपाल सिहं की दादी चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया। ऐसे में अमृतपाल सिंह दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आना चाहते हैं। वहीं अमृतपाल सिंह के जेल से बाहर ना आने के कारण अभी तक परिवार की ओर से दादी का अंतिम संस्कार नहीं किया गया।
अमृतपाल को 14 नवंबर को 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी, लेकिन उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल से बाहर नहीं लाया जा सका। जिसके बाद उनके वकीलों ने 21 से 23 नवंबर के लिए पैरोल की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुई चर्चा के हिसाब से सांसद अमृतपाल सिंह को अपनी हवाई यात्रा और हिरासत से रिहाई से संबंधित सभी खर्च स्वयं वहन करने होंगे।
