PathankotPunjab News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने केंद्र पर साधे निशाने,...

Punjab News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने केंद्र पर साधे निशाने, तैयार किया चुनावी रोडमैप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस दौरान श्री गुरु रविदास मंदिर के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुओं-पीरों की इस पावन धरती को ‘जंगल राज’ में तब्दील कर दिया है। केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता ने देश पर बढ़ते कर्ज, महंगाई और रुपये की गिरती कीमत का मुद्दा उठाया।

उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद से देश पर जो कर्ज 55 लाख करोड़ रुपये था, वह अब बढ़कर 225 लाख करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने को लेकर भी उन्होंने केंद्र को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आप दोनों ही असल मुद्दों से ध्यान भटकाकर समाज को बांटने की राजनीति कर रही हैं और शिक्षण संस्थानों व मीडिया पर दबाव बनाया जा रहा है।

इसी के साथ आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुट होकर पंजाब को फिर से एक मजबूत ‘ब्रांड’ के रूप में खड़ा करेगी। उन्होंने सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी और विजय इंदर सिंगला जैसे अनुभवी नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की पूरी टीम मिलकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने, नशे की समस्या को खत्म करने और युवाओं के पलायन को रोकने के लिए काम करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: 350 किलो बरामद खोेये की रिपोर्ट आने पर सेहत विभाग का एक्शन, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुर: दिवाली के त्योहार के दौरान मुदकी में खाद्य...

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त ने 80 लाभार्थियों को दी 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति...

Jalandhar News: विधानसभा चुनाव की टिकट को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब सिर्फ किताब नहीं पढ़ रहे, वो मशीन को हुक्म देना...

Punjab News: 350 किलो बरामद खोेये की रिपोर्ट आने पर सेहत विभाग का एक्शन, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुर: दिवाली के त्योहार के दौरान मुदकी में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान लगभग 350...

Punjab News: प्रीत नगर में नौजवान पर हमला करके 2 लाख लूटकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

पीड़ित ने बहन की शादी के लिए इकट्ठे किए थे पैसे पठानकोटः जिले में लूटपाट और हमले होने की घटनाएं...

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त ने 80 लाभार्थियों को दी 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार...