पठानकोटः पठानकोट जम्मू नेशनल हाईवे पर सुजानपुर कस्बे के पास आते डाउनटाउन में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब डाउनटाउन के पास से कुछ लोगों द्वारा बमियाल निवासी एक शख्स की सफेद महिंद्रा XUV500 कार गन पॉइंट पर छीन ली गई। इन बातों का खुलासा एसएसपी मनप्रीत सिंह ने करते कहा कि आरोपी कार छीनने के बाद मौके से फरार हो गए।
जिसके चलते पुलिस ने बीती रात से ही पठानकोट के पंजाब जम्मू सिमा ओर पंजाब हिमाचल सिमा के इंटरस्टेट नाकों के इलाबा पठानकोट के साथ लगते गुरदासपुर पठानकोट के नाको पर चौकसी बढ़ा दी है। एसएसपी ने बताया कि लूटी गई कार का नंबर PB35AA-9902 है, बमियाल निवासी व्यक्ति के नाम पर गाड़ी दर्ज है। पठानकोट पुलिस ने इंटर-स्टेट बॉर्डर पर अलर्ट किया जारी किया है।
पुलिस का कहना है कि ताकि गनप्वाइंट पर कार की लूट करने वाले बदमाशों को पठानकोट में ही पकड़ा जा सके, लेकिन जहां तक पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई है। कार छीनने वाले बदमाश गुरदासपुर की ओर फरार हुए है। फिलहाल पुलिस फरार हुए बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं गुरदासपुर में हुए पुलिस मुलाजिम की संदिग्द मौत का इनसे कोई मेल नही है। क्योंकि गुरदासपुर वाली घटना ओर इस घटना के समय मे अंतर है।

