LudhianaPunjab News: 3 माह की गर्भवती पत्नी की मौत को लेकर पति...

Punjab News: 3 माह की गर्भवती पत्नी की मौत को लेकर पति ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर से पहुंचा परिवार, 22 दिन बीतने पर नहीं हुई FIR दर्ज, बेटे की हुई थी लव मैरिज

लुधियानाः जिले में 3 महीने की गर्भवती पत्नी की मौत पर पति ने गंभीर सवाल उठाए। बेअंत कालोनी की रहने वाली गर्भवती महिला की मौत हो गई। ऐसे में जालंधर से जमालपुर थाने के बाहर खड़ी ससुराल पक्ष की महिला ने मीडिया को बताया कि लड़के प्रद्युम्न के मां-बाप की मौत हो चुकी है। ऐसे में रिश्तेदारी में भतीजे की लव मैरिज हुई थी। दोनों की शादी को डेढ साल हो गए। ऐसे में प्रद्युम्न पत्नी को गणपति पर्व के दौरान ससुराल छोड़ने के लिए आया था। ऐसे में 4 दिन बाद वह पत्नी को लेने के लिए गया तो ससुराल वालों ने लड़की को नहीं भेजा।

जिसके बाद दो से तीन बार वह लेने गया तब भी नहीं भेजा। महिला का आरोप है कि लड़की को पता नहीं क्या हुआ और उसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला ने कहाकि मामले को लेकर थाने में शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं बहन संजना ने कहा कि भाभी गर्भवती थी। ऐसे में भाभी को भेजा नहीं किया। लड़की ने कहा कि उनके मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में अब भाई के ससुराल वालों द्वारा उसका घर खराब कर दिया गया है। आरोप है कि उसके भाई और उसे वह कुछ भी करवा सकते है। वहीं एएसआई साहिब सिंह पर आरोप लगाए है कि वह कोई सुनवाई नहीं कर रहे और बार-बार आने का समय दे रहे है।

लड़की ने कहा कि अभी तक मामला भी दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में प्रशासन से अपील की गई है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। संजना ने कहाकि भाई और भाभी दोनोंं खुश थे। ऐसे में 17 सिंतबर को भाई भाभी को उसके घर छोड़कर गया था, लेकिन भाभी के परिवार वालों द्वारा उसे घर नहीं भेजा जा रहा था। ऐसे में 24 अक्टूबर को पता चला कि भाभी की मौत हो गई। इसका पता भाई को परिवार वालों ने नहीं बताया। इस दौरान भाई थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचा और वह ससुराल घर में गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने भाई की शादी को इंकार कर दिया और कहा कि उनकी बेटी से उसकी शादी ही नहीं हुई है।

ऐसे में संजना ने दस्तावेज मीडिया को दिखाए और कहा कि 20 से 22 दिन उन्हें जमालपुर थाने के चक्कर काटते हो गए है, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वहीं पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान पता चला कि महिला को ब्लड कम के कारण एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों द्वारा मरीज को बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई थी। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या इतने समय बीतने के बावजूद मामले में एफआईआर या डीडीआर दर्ज की गई है और जांच किस स्तर पर है? ऐसे में पीड़ित पति न्याय की गुहार लगा रहा है और मांग कर रहा है कि उसकी पत्नी की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा...

पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार किया

चंडीगढ़: राज्य में धान की खरीद का काम मुख्यमंत्री...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के...

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन ऊना में सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) में...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन के गांव सभरा में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को किया संबोधित

तरनतारन: आम आदमी पार्टी के एजेंडे और पिछली सरकारों की राजनीति के बीच स्पष्ट अंतर रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लड़की के परिजनों ने शादी से...