पंचकूलाः पिंजौर क्षेत्र के सूरजपुर-रजीपुर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा गोदाम आग के गोले में तब्दील हो गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें आसमान तक दिखाई देने लगीं।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती दिखाई दी। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और कुल नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
