Himachal Govtभारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में आज प्रधान आवासीय आयुक्त अजय यादव ने हिमाचल प्रदेश पवेलियन का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश पवेलियन में कुल 15 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित प्राकृतिक एवं स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

इस पवेलियन में भुट्टिको कुल्लू, हिम इरा, हिमाचल प्रदेश हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट्स तथा नूरपुर सिल्क मिल्स सहित कई प्रमुख संस्थान एवं उद्यम भाग ले रहे हैं। भुट्टिको कुल्लू और हिमाचल प्रदेश हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट्स द्वारा प्रदेश के स्थानीय बुनकरों एवं कारीगरों की पारंपरिक कला एवं शिल्पकला को प्रदर्शित किया जा रहा है, जबकि नूरपुर सिल्क मिल्स द्वारा रेशम से निर्मित आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त हिम इरा के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को अपने स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का अवसर मिल रहा है।

हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों से आए कारीगर एवं उद्यमी इस मेले में भाग लेकर अपने स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इन उत्पादों में प्रदेश की कला, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय हुनर की झलक देखने को मिल रही है।

इस आयोजन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं छोटे उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और व्यापक बाजार उपलब्ध करवाने का महत्वपूर्ण अवसर मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 का आयोजन 14 नवंबर से 27 नवंबर, 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

शिमला: प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘एंटी-चिट्टा जन...

रिंकू सिंह ने परिवार के साथ PM मोदी से की मुलाकात, शादी का दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने...

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को दी स्वीकृति

शिमला: प्रदेश सरकार संवेदनशील प्रशासन की मिसाल कायम कर...

विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप देश का सबसे पहला विकसित राज्य बनेगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

शिमला: प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ एक वर्ष के भीतर नशे के विरुद्ध प्रदेशव्यापी जन...

एअर इंडिया ने दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए फिर शुरू की नॉन-स्टॉप उड़ानें, 5 घंटे तक कम होगा सफर

नई दिल्ली: एअर इंडिया ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के बीच अपनी...

रिंकू सिंह ने परिवार के साथ PM मोदी से की मुलाकात, शादी का दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रविवार (15 नवंबर) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को दी स्वीकृति

शिमला: प्रदेश सरकार संवेदनशील प्रशासन की मिसाल कायम कर रही है। वृद्धावस्था में भावनात्मक बदलावों और विशिष्ट स्वास्थ्य देखभाल...