शिमला: युवाओं को संगठित खेल गतिविधियों से जोड़ने तथा एक स्वस्थ, अनुशासित, सशक्त और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 महत्त्वाकांक्षी पहल को स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना का क्रियान्वयन मौजूदा प्रशासनिक तंत्र, जिला प्रशासन, मान्यता प्राप्त खेल संघों तथा अन्य संबंधित हितधारकों के माध्यम से किया जाएगा, ताकि प्रदेशभर के युवाओं और समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
इस योजना का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में एक सुव्यवस्थित एवं समावेशी खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है, जिसके अंतर्गत युवाओं को संगठित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने, अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता हासिल करने तथा चिट्टा मुक्त अभियान के संदेशवाहक बनने के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस योजना का उद्देश्य उभरती हुई खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें निखारना भी होगा। असाधारण खेल क्षमता का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की आगामी प्रतिभा आकलन प्रक्रिया, विशेष प्रशिक्षण, प्रशिक्षण शिविरों, खेल विज्ञान संबंधी सुविधाओं तथा उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसरों के लिए विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पारंपरिक, स्थानीय एवं आधुनिक खेल विधाओं में भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि प्रदेश में खेल संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके तथा उभरते खिलाड़ियों के लिए नए अवसर सृजित हों।
उन्होंने युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों, खेल संघों और सामुदायिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026’ नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल साबित होगा।
